लखनऊ

Lucknow Fire: हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के पास बिल्डिंग में लगी भीषण आग, दमकल टीम ने दो महिलाओं को बचाया

Lucknow Fire: लखनऊ के हजरगंज इलाके में एक बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर बने मकान में देर रात भीषण आग लग गई। जिसमें फंसी दो महिलाओं को दमकल कर्मियों ने सुरक्षित बाहर निकाल लिया। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Image

मकान में लगी भीषण आग

Photo : ANI

Lucknow Fire: लखनऊ में हजरतगंज मेट्रो स्टेशन के पास गुरुवार देर रात को एक इमारत में आग लग गई। जिसमें दो मकान के अंदर महिलाएं फंस गई। आग की सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और महिलाओं को किसी तरह बाहर निकाला। फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। इस हादसे में किसी जनहानि की कोई सूचना नहीं है।

दूसरी मंजिल पर बने मकान में लगी आग

हजरतगंज में एलआईसी के सामने हलवासिया बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर आग की यह घटना हुई। यहां छत पर बने मकान में 88 वर्षीय सुमन सिंह और ऋतु सिंह रहती हैं। देर रात करीब 12:15 बजे मकान में आग की लपटें उठती दिखी। लपटों में खुद को घिरता देखकर दोनों महिलाएं घबरा गई और मदद के लिए चीख पुकार करने लगीं। ऋतु ने किसी तरह दमकल को घटना की जानकारी दी। साथ ही आग पर काबू पाने का भी प्रयास करने लगीं।

मकान की छत भी गिरी

घटना की सूचना पाकर एफएसओ हजरतगंज रामकुमार रावत दमकल की तीन गाड़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल की एक टीम आग पर काबू पाने में जुट गई और दूसरी टीम महिलाओं को बाहर निकालने में जुट गई। दमकल टीम ने लेडर की मदद से दूसरी मंजिल पर जाकर दोनों महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकला। आग बुझाने की कोशिश के दौरान मकान की छत भी गर गई। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया।

हादसे में कोई जनहानि नहीं

एफएसओ ने बताया कि इस फ्लैट में रहने वाली दो महिलाओं को बचा लिया गया है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया है। हालांकि अभी आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। लेकिन शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की आशंका है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article