लखनऊ

Lucknow Fire: टायर शोरूम और जिम में लगी भयंकर आग, आधा दर्जन दमकल गाड़ियां काबू पाने में जुटी

लखनऊ में बीबीडी थाना क्षेत्र में आज 3 मंजिला इमारत मे भीषण आग लग गई। इस इमारत में गाड़ियों के सर्विस सेंटर, टायर शो रूम और जिम बने हुए हैं। दमकल की 8 गाड़ियों ने करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग को बुझा दिया।

Image

बिल्डिंग में लगी आग

Lucknow Fire: लखनऊ-अयोध्या हाइवे पर आज सुबह तीन मंजिला इमारत मे भीषण आग लग गई। आग की सूचना मिलते ही मौके पर आधा दर्जन से अधिक दमकल की गाड़ियां पहुंची और आग बुझाने मे जुट गई। करीब 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम ने आग पर काबू पा लिया। इस इमारत में गाड़ियों के सर्विस सेंटर, टायर शो रूम और जिम चल रहे थे। जिसमें रखा सामान जलकर राख हो गया है।

आसपास की दुकानों को कराया गया खाली

यह घटना गुरुवार सुबह करीब 6:15 बजे बीबीडी थाना क्षेत्र में इंदिरा नहर के पास हुई। इमारत से धुआं निकलता देख लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचनी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास की दुकानों और इमारतों को खाली कराया। वहीं दमकल की 8 गाड़ियां और हाइड्रोलिक मशीनें भी मौके पर घटनास्थल पहुंची और आग पर काबू पाने में जुट गईं।

दूसरी मंजिल पर रखा समान राख

इस हादसे में बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल को नुकसान नहीं हुआ है। इमारत की दूसरी मंजिल पर टायर और वाहनों के पार्ट रखे हुए थे, जो जलकर राख हो गए हैं। बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर जिम चल रहा था। जिसके बाहरी हिस्से में आग से नुकसान पहुंचा है। हालांकि अभी आग से हुए नुकसान का सही आकलन नहीं किया गया है।

शॉर्ट सर्किट के कारण लग लगने की आशंका

सीएफओ मंगेश कुमार ने बताया कि तीन फ्लोर की बिल्डिंग में आग लगने की सूचना मिली थी। यहां 8 दमकल गाड़ियों और हाइड्रोलिक मशीन की मदद से आग को बुझा लिया गया है। ऐसा लगता है कि आग बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। इस हादसे में बिल्डिंग का बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर और पहली मंजिल आग से सुरक्षित बच गई हैं।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article