अयोध्या का नया अवतार: खाना-पीना, रहना और घूमना सब होगा अलग, प्वाइंटर्स से जानिए कितनी बदली राम लला की नगरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 16, 2023, 08:41 AM IST

Ayodhya Ram Mandir: नई अयोध्या नगरी को किसी वर्ल्ड क्लास शहर और उसकी पारंपरिक छवि के अनुरूप बसाया जा रहा है। यहां आने-जाने से लेकर रहना, घूमना-फिरना और खाना-पीना सबकुछ अलग हो चुका है। आइए प्वाइंटर्स में जानते हैं कि अयोध्या में अब तक क्या-क्या बदल चुका है...

Ayodhya Ram Mandir: अगर आपके मन-मस्तिष्क में अभी भी अयोध्या की पुरानी छवि बसी हुई है, तो इसे बदल डालिए। राम मंदिर के निर्माण के साथ ही अयोध्या नगरी काफी तेजी से बदल रही है। राम लला के पुन: आगमन के बाद अगर यह कहा जाए कि अयोध्या नगरी का भी नया अवतार हुआ है, तो यह बात काल्पनिक नहीं होगी। यहां आने-जाने से लेकर रहना, घूमना-फिरना और खाना-पीना सबकुछ अलग हो चुका है।

Ram Mandir Ayodhya

राम मंदिर में निर्माण कार्य

नई अयोध्या नगरी को किसी वर्ल्ड क्लास शहर और उसकी पारंपरिक छवि के अनुरूप बसाया जा रहा है। यहां लखनऊ, गोरखपुर, गोंडा के 2, बनारस, बरेली हाईवे पर बायपास की तरफ भव्य द्वार बन रहे हैं। यहां आते ही आपको अहसास हो जाएगा कि आप भगवान राम की जन्म भूमि अयोध्या में पधार चुके हैं। आइए प्वाइंटर्स में जानते हैं कि अयोध्या में अब तक क्या-क्या बदल चुका है...

End of Feed