लखनऊ: ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी उत्तर प्रदेश के लिए कई बड़ी सौगात लेकर उतर रही है। शहरों में स्कूल-कॉलेज के साथ हाउसिंग सोसायटी और बायो पार्क की स्थापना शहरों को नई पहचान देंगे। इसके लिए आवास विभाग को अबतक ऐसे 59 प्रस्ताव मिल चुके हैं। इन प्रस्तावों को विकास प्राधिकरणों को परीक्षण के लिए भेजा गया है। उनसे कहा गया है कि यह परीक्षण कर लिया जाए कि मानक के अनुरूप इनके नक्से पास हो सकते हैं या नहीं। विकास प्राधिकरणों से हरी झंडी मिलने के बाद प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
लखनऊ
Lucknow News: UP के शहरों की होगी बल्ले बल्ले, ग्राउंड ब्रेकिंग से पहले 59 प्रस्ताव बनकर तैयार
- Authored by: पुष्पेंद्र कुमार
- Updated Nov 27, 2023, 06:55 AM IST
