संभल में सड़क हादसा; बारात की खुशियां मातम में बदली, दूल्हे समेत 8 की दर्दनाक मौत

संभल जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बारात की खुशियां मातम में बदल गईं। जुनावई गांव में तेज रफ्तार बोलेरो कार जनता इंटर कॉलेज की दीवार से टकरा गई, जिससे आठ लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में दूल्हे समेत तीन मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

Sambhal News: उत्तर प्रदेश के संभल के जुनावई थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की जान चली गई। घटना तब घटी जब तेज रफ्तार बोलेरो कार, जो बारात लेकर जा रही थी, जुनावई गांव स्थित जनता इंटर कॉलेज की दीवार से जा टकराई। इस कार में कुल 14 लोग सवार थे, जो दूल्हे के साथ दुल्हन को ब्याहने जा रहे थे।

Bolero car in Road Accident

हादसे का शिकार बनी बोलेरो कार

जानकारी के मुताबिक, यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दूल्हे समेत तीन मासूम बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को तुरंत सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई है।

End of Feed