Ayodhya Accident: लता मंगेशकर चौक पर डंपर ने कई वाहनों को मारी टक्कर, एक की मौत और 6 लोग घायल

Ayodhya Road Accident: अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर एक तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 6 अन्य लोग घायल हो गए।

Ayodhya Accident: अयोध्या के लता मंगेशकर चौक पर बड़ा हादसा हो गया। जहां एक तेज रफ्तार डंपर ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा गया। वहीं घटनास्थल पर डंपर को दो जेसीबी की मदद से हटाया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि डंपर को कब्जे में ले लिया गया है।

Ayodhya Accident

अयोध्या में बड़ा हादसा

कई दुकानें भी हुईं क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार एक तेज रफ्तार डंपर दुर्गागंज मांझा की ओर जाते हुए अचानक अनियंत्रित हो गया। जिसके बाद डंपर ने नया घाट चौकी के पास लगे कई बैरियरों को तोड़ते हुए कई गाड़ियों टक्कर मार दी। इस हादसे में सड़क किनारे की पटरी और दुकानें भी तहस-नहस हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर अयोध्या कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही सीओ आशुतोष तिवारी और कोतवाल मनोज शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे। जिनके नेतृत्व में बचाव कार्य चल रहा है। घटनास्थल पर भीड़ को काबू करने के लिए मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल भी तैनात है।

End of Feed