लखनऊ

झांसी में तूफानी रफ्तार, एक टक्कर में घूमी पूरी की पूरी कार; देखें Video

Jhansi News: यूपी के झांसी शहर में एक घर के बाहर खड़ी कार में देर रात तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हो गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Image

झांसी में तूफानी रफ्तार

Jhansi News: उत्तर प्रदेश के झांसी शहर में गली में तूफानी रफ्तार से गाड़ी चलाने का एक वीडियो सामने आया है। यहां एक गली में तेज रफ्तार कार ने किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी है। कार से कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि किनारे पर पार्क कार पूरी तरह से घूम के रास्ते के बीचों-बीच पहुंच गई। ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। कार की टक्कर की ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वीडियो में आप देख सकते हैं कि तेज रफ्तार से आ रही कार किस प्रकार किनारे पर पार्क कार से टकराती है। ये टक्कर कितनी जोरदार है। इस घटना में गनीमत ये थी कि उस दौरान कार में कोई व्यक्ति सवार नहीं था। रात होने के कारण गली के सुनसान होने से एक बड़ा हादसा होने से टला है।

घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि ये मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के गोंदु कंपाउंड का बताया जा रहा है। यहां एक गली में घर के बाहर खड़ी कार को देर रात तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। टक्कर से हुए धमाके की आवाज सुन आसपास के लोगों की आंख खुली और सभी बाहर आ गए। उसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी रिकॉर्डिंग को आधार बनाने हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!