लखनऊ

Bahraich News: पहलगाम आतंकी हमले के बाद इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी, बहराइच में सुरक्षा जांच बढ़ाई गई

Bahraich News: 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगम में हुए आतंकवादी हमले के बाद से भारतीय और नेपाली सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बहराइच में भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा पर संयुक्त गश्त की। ये सीमा पार खतरे को रोकने के लिए जारी किए गए हाई अलर्ट का हिस्सा है।

Image

बहराइच में इंडो-नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट जारी

Bahraich News: जम्मू-कश्मीर के पहलगम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को शोक और आक्रोश के भाव से भर दिया है। ऐसे में सुरक्षा संबंधी बढ़ी चिंताओं के बीच भारतीय और नेपाली सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को बहराइच में इंडो-नेपाल इंटरनेशनल बॉर्डर पर संयुक्त गश्त की है। इसकी जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि ये पहल संवेदनशील सीमावर्ती क्षेत्रों में मजबूत सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी सीमा पार खतरे को रोकने के लिए जारी किए गए हाई अलर्ट का हिस्सा है।

स्थानीय पुलिस बलों, केंद्रीय अर्धसैनिक बल (एसएसबी) और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा नेपाल के सशस्त्र पुलिस बल (एपीएफ) के साथ समन्वय में शुक्रवार को संयुक्त गश्त और व्यापक जांच की गई है। अधिकारियों ने पुष्टि की कि अभियान के दौरान सीमा के पास संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया गया।

ये क्षेत्र हैं नेपाल की सीमा से सटे

बहराइच जिला में रुपईडीहा, मोतीपुर, नवाबगंज, सुजौली व कोतवाली मूर्तिहा (05 थाना क्षेत्र) नेपाल की सीमा से सटे हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र की संवेदनशीलता के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट घोषित किया गया है। इसका उद्देश्य सीमा पर सतर्कता को मजबूत करना तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि को रोकना है।

जांच अभियान की पहल

क्षेत्र से गुजरने वाले व्यक्तियों और वाहनों की गहन जांच की जारी है, तथा संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने के लिए निवासियों से संपर्क स्थापित किया गया है। मिहीपुरवा क्षेत्र में नेपाल सीमा के पास चितलहवा चौकी के आसपास सघन जांच अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दुर्गा प्रसाद तिवारी, मिहीपुरवा की क्षेत्राधिकारी हर्षिता तिवारी और एसएसबी के सहायक कमांडेंट बादल परिहार अन्य पुलिस अधिकारियों व कर्मियों के साथ मौजूद थे।

(इनपुट भाषा)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article