Weather In UP: बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के मौसम में काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी चिलचिलाती गर्मी लोगों को परेशान कर रही है, तो कभी बारिश से मौसम सुहाना हो जाता है। इस बीच मौसम विभाग ने राजधानी लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की मानें तो अगले 48 घंटे तक यूपी के कई जिलों में बारिश होगी।
उत्तर प्रदेश में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट।
मौसम विज्ञान विभाग ने जारी की चेतावनी
अगले 48 घंटे तक उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गरज चमक के साथ होगी। मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी की है। विभाग ने 30 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। बताया गया है कि पश्चिमी विक्षोभ से मौसम में परिवर्तन हुआ है। कई जिलों में गरज चमक के साथ बिजली गिर सकती है।
इन जिलों में बारिश के लिए अलर्ट जारी
बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर में बारिश की संभावना है। बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा कानपुर देहात, कानपुर , सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, कासगंज में भी बारिश होगी। मैनपुरी, इटावा, औरैया, अमरोहा, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, जालौन, झांसी और आसपास इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी हुआ है।
बारिश के बाद मिलेगी गर्मी से राहत
बीते कुछ दिनों से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। अब मौसम विभाग ने लोगों को राहत भरी खबर दी है। पश्चिमी यूपी के एक या दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। अगले 48 घंटे तक भारी बारिश के अलावा मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक पश्चिमी यूपी व पूर्वी यूपी के अनेक स्थानों पर बारिश की उम्मीद जताई है।
