Hazratganj : नवाबों की नगरी अपने आप में खास है। ये जिंदादिल शहर यूपी की शान है। ये जितना मेहमान नवाजी के लिए फेमस है, उतना ही यहां की जगहें आकर्षित करती हैं। उनमें से हजरतगंज लखनऊ की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है। यहां दिन में घूमना अच्छा होता है, लेकिन रात में इसका नजारा और भी शानदार हो जाता है। हजरतगंज दिल्ली के कनॉट प्लेस के समान है, जहां दोनों तरफ दुकानें हैं और बीच में चौड़ी सड़क है। शाम होते ही बड़ी संख्या में लोग यहां घूमने और खाने-पीने के लिए आते हैं। हजरतगंज खाने-पीने के लिए भी मशहूर है, जैसे मोती महल और रॉयल कैफे। यहां शुद्ध देसी घी से बने व्यंजन मिलते हैं, और सड़कें इन रेस्टोरेंट के खाने की खुशबू से महकती रहती हैं।
हजरतगंज (फाइल फोटो)
शहर की जान है हजरतगंज
हजरतगंज, लखनऊ की एक प्रमुख और खूबसूरत जगह है, जो दिन और रात दोनों समय घूमने के लिए आकर्षक है। यह दिल्ली के कनॉट प्लेस के समान है, जहां दुकानों के साथ चौड़ी सड़कें हैं। शाम होते ही खाने-पीने के लिए लिए बाजार सजते हैं। हजरतगंज में मोती महल और रॉयल कैफे जैसे प्रसिद्ध रेस्टोरेंट का शुद्ध देसी घी वाला व्यंजन मुंह में घुलता है जो आपको हमेशा याद रहेगा। हजरतगंज राजधानी की शान के साथ युवाओं को अपनी ओर हमेशा खींचता है। हलवासिया से लेकर विधानसभा जैसी जगहों का यहीं से दीदार होता है। थोड़ी ही दूर पर शहर का चिड़ियाघर भी मौजूद है, जहां शौकीन लोग घूमने पहुंचते हैं। यहां कपल्स भी आते हैं और लखनऊ के प्रसिद्ध चिकनकारी के कपड़े खरीदने के लिए भी जाना जाता है। अगर आप लखनऊ आते हैं, तो हजरतगंज जरूर घूमें।
