लखनऊ

Saharanpur News: सहारनपुर में सड़क दुर्घटना, बाइक और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर, हादसे में दूल्हे के भाई और जीजा की मौत

Saharanpur News: यूपी के सहारनपुर में दूल्हे का भाई और जीजा बाइक पर बारात से वापस लौट रहे थे। उसी दौरान वह एक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। वहीं एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया है।

Image

साहरनपुर में दर्दनाक सड़क हादसा

Saharanpur News: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां शादी से लौट रहे दूल्हे के भाई और जीजा की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। खुशियों से भरा शादी का घर मातम में बदल गया। इस हादसे में एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि ये घटना रविवार देर रात की है। बताया जा रहा है कि बरात से लौटते समय उनकी बाइक की टक्कर एक ट्रैक्टर-ट्ऱॉली से हो गई और बाइक पर सवार तीनों लोग इस हादसे का शिकार हो गए।

शादी से लौटते वक्त हादसे में दो की मौत

अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सागर जैन ने बताया कि गंगोह थाना क्षेत्र में रविवार रात थाना गंगोह के अन्तर्गत ग्राम हाजीपुर निवासी इजरायल की बारात शामली के कांधला के गढ़ी दौलत से देर रात लौट रही थी, वहीं दूल्हे का छोटा भाई हसीन (18), बहनोई राजू (26) और मामा इस्तखार (30) एक बाइक से लौट रहे थे। बाइक जैसे ही गंगोह बिडौली मार्ग पर ग्राम दुधला के पास पहुंची, तभी एक टैक्ट्रर ट्रॉली से टक्कर हो गई।

ट्रॉली से उनकी टक्कर हो गई।

एएसपी ने बताया कि यह टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग 20 मीटर दूर जाकर सड़क पर गिरे। उन्होंने बताया कि हादसे में दूल्हे के छोटे भाई हसीन और जीजा राजू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा इस्तखार हेलमेट पहने होने की वजह से बच गए। लेकिन हादसे में वह भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जैन ने बताया कि सूचना मिलते ही थाना गंगोह पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हसीन और राजू को मृत घोषित कर दिया। घायल इस्तखार का उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टक्कर लगने के बाद ट्रैक्टर ट्रॉली चालक वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article