लखनऊ

अयोध्या में राम मंदिर की पहली वर्षगांठ, वैदिक मंत्रोच्चार और अनुष्ठान से राममय रहेगा माहौल

अयोध्या में भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 से 13 जनवरी, 2025 तक धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस बात की जानकारी देते हुए बताया कि इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया जाएगा।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Ayodhya Ram Mandir: अयोध्या में नवनिर्मित राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ 11 से 13 जनवरी, 2025 तक तीन दिवसीय धूमधाम से मनाई जाएगी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि इस विशेष अवसर पर मंदिर परिसर में भव्य आयोजन किया जाएगा। तीनों दिन मंदिर परिसर में लगातार 18 घंटे वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ अनुष्ठान आयोजित किया जाएगा। विशेष रूप से निर्मित यज्ञ मंडप में 21 ब्राह्मण विद्वान यज्ञ संपन्न कराएंगे। हालांकि, सुरक्षा कारणों से आम जनता का यज्ञ मंडप में प्रवेश निषिद्ध रहेगा।

भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम

इसके साथ ही शाम 3 से 5 बजे के बीच मंदिर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। देश के ख्याति प्राप्त कलाकार भगवान राम को राग सेवा अर्पित करेंगे। हनुमान चालीसा, राम रक्षा सूत्र, आदित्य हृदय सूत्र और विष्णु सहस्त्रनाम का सामूहिक पाठ भी किया जाएगा।

पहली वर्षगांठ को लेकर तैयारियां जोरों पर

चंपत राय ने बताया कि रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। यह आयोजन देश भर के लाखों श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष अवसर होगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मंदिर परिसर में यात्री सुविधा केंद्र स्थापित किया जाएगा। यहां से श्रद्धालुओं को मंदिर और कार्यक्रम से संबंधित सभी जानकारी उपलब्ध होगी।

तीन दिनों तक चलेंगे कार्यक्रम

बता दें कि कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है। बताया गया कि 11 से 13 जनवरी तक पांच अलग-अलग जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें पहला स्थान यज्ञ मंडप होगा, जहां आम लोगों की एंट्री बैन होगी। दूसरा स्थान राम जन्मभूमि मंदिर के अंदर के हिस्से का होगा, जहां केवल वही व्यक्ति जा सकते हैं, जिसे बुलाया जाएगा। तीसरा स्थान यात्री सुविधा केंद्र और चौथा स्थान अंगद किला हैं, जहां कोई भी बिना किसी रोक-टोक के जा सकते हैं।

इसके साथ ही अंगद किला प्रांगण में जाने के लिए श्री राम हॉस्पिटल के पहले यात्री सुविधा केंद्र के बगल में एक नई सड़क बनाई गई है, जो सुग्रीव किला तक जाती है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article