पीलीभीत में दबंगों का आतंक, भाजपा विधायक के भाई की हत्या; घर पर किया पथराव

उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में दबंगों का आतंक देखने को मिला है। पीलीभीत के घुंघचाई में भाजपा विधायक के चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों को भी पीटा गया है और घर पर पथराव किया गया है। इस घटना के बाद गांव में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।

Pilibhit Crime News: पीलीभीत जिले के घुंघचाई थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बाबूराम पासवान के चचेरे भाई फूलचंद की शनिवार देर शाम दबंगों ने कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि दबंगों ने घर पर हमला कर पथराव शुरू कर दिया और फूलचंद की पोती को घसीट कर ले गए।

apradh

सांकेतिक फोटो।

भाजपा विधायक के चचेरे भाई की हत्या

दबंगों ने परिवार के सदस्यों और विधायक के चचेरे भाई से मारपीट की। फूलचंद समेत आठ लोगों को इलाज के लिए पूरनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान फूलचंद की मौत हो गई। पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने संवाददाताओं को बताया कि घुंघचाई थाना क्षेत्र के उदरा गांव में झगड़े में 70 वर्षीय फूलचंद की मौत हो गई।

End of Feed