लखनऊ

UP Weather: दिवाली-छठ बीतने के बाद भी ठंड का आगमन नहीं, आखिर कब पड़ेगी यूपी में जोरदार सर्दी?

आज का मौसम यूपी, 10 November 2024 UP mein Aaj ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में नवंबर के महीने में भी गर्मी का एहसास हो रहा है। अभी तक हल्की-फुल्की ठंड ही सुबह और रात में पड़ रही है। 15 नवंबर तक प्रदेश के मौसम में ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। जिसके बाद तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

Image

आज यूपी का मौसम

UP Aaj Aur kal ka Mausam kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश में अभी तक पूरी तरह से ठंड नहीं पड़ रही है। दिवाली और छठ का त्योहार बीत चुका है। आमतौर पर अब तक यूपी में ठंड की शुरुआत हो जाती है। लेकिन इस बार नवंबर का दूसरा सप्ताह लगभग बीतने वाला है। लेकिन अभी तक सिर्फ सुबह और रात में ही हल्की ठंड महसूस हो रही है। दिन का मौसम अभी भी गर्म बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में पछुआ हवा चलने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। साथ ही तापमान में भी गिरावट आएगी।

कई दिनों से यूपी का मौसम शुष्क

मौसम विभाग के अनुसार उत्तर प्रदेश में बीते कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है। 15 नवंबर तक यूपी में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। आज के मौसम की बात करें तो आज मौसम साफ रहेगा। लेकिन सुबह एक समय पश्चिमी यूपी के तराई क्षेत्र और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं पर धुंध या छिछला कोहरा छाया रह सकता है। प्रदेश में अभी सर्दी का असर दिखना शुरू नहीं हुआ है। इसके लिए अभी लोगों को थोड़ा और इंतजार करना पड़ सकता है। यूपी में 15 नवंबर के बाद ठंड का प्रभाव देखने को मिल सकता है।

नवंबर में भी गर्मी का एहसास

इस साल नवंबर के महीने में भी गर्मी महसूस हो रही है। पहाड़ों पर बर्फबारी नहीं होने से मैदानी इलाकों में ठंड की दस्तक नहीं हुई है। अभी तक यहां धूप और गर्मी अपना जोर दिखा रही है। जिसके चलते अभी तक पंखा-एसी लोगों का बंद नहीं हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस की सक्रियता में कमी के कारण यूपी में अधिकतर स्थानों पर सामान्य से कम बरसात के आसार जताएग गए थे। जिसका प्रभाव अब देखने को मिल रहा है।

चुर्क में रहा सबसे कम तापमान

मौसम विभाग की ओर से शनिवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार प्रयागराज में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा कानपुर सिटी का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री, गोरखपुर का 31.1 डिग्री, फतेहपुर का 30 डिग्री, मेरठ का 30.3 डिग्री, आगरा का 32 डिग्री, अयोध्या का 30 डिग्री और मुजफ्फरनगर का 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान चुर्क में 16.6 डिग्री दर्ज हुआ। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में 16.7 डिग्री, अयोध्या में 17 डिग्री, मेरठ में 17.2 डिग्री, आगरा में 18.6 डिग्री, गाजीपुर में 18 डिग्री और बरेली में भी 18 डिग्री न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article