Lucknow Airport Link Flyover: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए राहतभरी खबर है। लखनऊ के शहीद पथ एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर गुरुवार यानि 9 फरवरी से ट्रैफिक दौड़ता हुआ दिखाई देगा। करीब दो किलोमीटर लंबा फ्लाईओवर बनने से करीब तीन लाख आबादी को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। सेतु निगम अधिकारियों के अनुसार, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और जी-20 सम्मेलन में देश-विदेश से आने वाले मेहमान एयरपोर्ट से सीधे शहीद पथ होकर ही वृंदावन पहुंचेंगे। इस फ्लाईओवर का उद्घाटन लखनऊ के सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।
आपको बता दें कि अभी शहीद पथ एयरपोर्ट से पहले ही खत्म होने की वजह से एयरपोर्ट तक जाने के लिए कानपुर रोड से होकर जाना पड़ता है। इस फ्लाईओवर के शुरू होने से लोग सीधे शहीद पथ से एयरपोर्ट जा सकेंगे और एयरपोर्ट से शहीद पथ पर वापस आ सकेंगे।
