मैनपुरी में सनसनीखेज वारदात, सपा को वोट देने से इनकार करने पर युवती से रेप के बाद मर्डर

यूपी के मैनपुरी से एक सनसनीखेज वारदात साोमने आई है। करहल थाना क्षेत्र में एक युवती पर सपा को वोट देने का दबाव बनाया गया, जब उसने इससे इनकार कर दिया तो उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया गया और उसकी हत्या कर शव को फेंक दिया गया।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी के करहल थाना क्षेत्र में सपा को वोट नहीं देने पर हत्या करने का मामला सामने आया है। करहल थाना के मोहल्ला जाटवान निवासी एक युवती की निर्मम हत्या कर दी गई है। आरोप है कि आरोपी युवक प्रशांत यादव और उसके एक अन्य साथी ने युवती पर सपा को वोट देने के लिए दबाव बनाया था, जब युवती (दुर्गा) ने इनकार किया, तो आरोपियों ने उसे घर से जबरन ले जाकर नशा देकर हत्या कर दी।

mainpuri karhal murder

घटनास्थल की तस्वीर।

हत्या के बाद शव को फेंका

पुलिस के अनुसार, आरोपी युवक प्रशांत यादव ने 12 बजे दुर्गा को घर से अपने साथ ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर हत्या कर दी। इसके बाद, उन्होंने दुर्गा के शव को एक बोरी में बंद कर फेंक दिया। मृतक युवती के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी प्रशांत यादव और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक युवती का शव पोस्टमार्टम के लिए मैनपुरी भेजा गया है।

End of Feed