Ayodhya: युवती को खेत में घसीटकर किया गैंगरेप, बचाने पहुंची मौसी को भी पकड़ा; FIR दर्ज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2023, 08:51 PM IST

Uttar Pradesh Crime News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक युवती से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपियों ने लड़की को जबरन घसीटा और खेत में ले गए। इसी बीच चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मौसी बचाने आई तो उनके साथ भी रेप की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Ayodhya News: यूपी के अयोध्या से इंसानियत कलंकित कर देने वाली वारदात सामने आई है। जहां वहशी भेड़िये एक युवती को पकड़कर जबरन खेत में ले गए और उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आवाज सुनकर जब मौसी बचाने आई तो उसे भी पकड़ लिया और उसके साथ रेप की कोशिश की। अयोध्या के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद से लोगों में भारी आक्रोश है।

Gang Rape

सांकेतिक तस्वीर

पहले पीटा और घसीटकर खेत में ले गए

शुक्रवार को अयोध्या में एक युवकी के साथ दरिंदगी की हद पार हो गई। पहले लड़की को पीटा और उसे घसीटते हुए जबरन खेत में ले गए, वो चिल्लाती रही और अपराधियों ने उसकी अस्मत लूटनी शुरू कर दी। युवती के चिल्लाने की आवाज जब मौसी को सुनाई दी तो वो बचाने पहुंची, मगर इन आरोपियों ने मौसी को भी दबोच लिया और अपने नापाक मंसूबों को अंजाम देने की कोशिश में जुट गए। मौसी के साथ रेप की कोशिश की गई।

End of Feed