Lucknow News: बंद कमरे में युवती का मिला शव, शराब पार्टी के बाद रेप कर हत्या!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 17, 2023, 06:59 PM IST

यूपी की राजधानी लखनऊ में एक युवती की बंद कमरे से डेडबॉडी बरामद हुई है। पुलिस को शराब पार्टी के बाद युवती के साथ दुष्कर्म कर हत्या की आशंका है।

लखनऊ: राजधानी के कृष्णा नगर में शुक्रवार की शाम बंद कमरे में एक 23 वर्षीय युवती का शव मिला है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को निकाला। पुलिस ने शिनाख्त मृतका के परिजनों को सूचना दी और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। स्थानीय लोगों ने युवती की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। घटना कृष्णानगर थाना क्षेत्र के दामोदर नगर की है।

Girl Dead body found in Lucknow

लखनऊ में युवती की हत्या

शराब पार्टी के बाद हत्या!

बताया जा रहा है कि युवती उन्नाव की रहने थी, जिसकी डेडबॉडी एक बंद कमरे में पड़ी मिली। शव तीन दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पुलिस के मुताबिक, शायद कमरे में शराब पार्टी हुई है। शराब पीने के बाद युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम देने के बाद हत्या कर दी गई होगी। कुछ दिन पूर्व की कृष्णानगर थाना क्षेत्र स्थित आजाद नगर में युवक और युवती ने कमरे को किराए पर लिया था। फिलहाल, घटना के पीछे का वास्तविक कारण क्या है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। पुलिस परिजनों से भी जानकारी लेकर युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

End of Feed