VIDEO: हाथरस में विशालकाय अजगर मिलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने वन विभाग को बुलाया

हाथरस में एक विशालकाय अजगर मिलने से हड़कंप मच गया। इलाके के लोग दहशत में आ गए। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, जिसके बाद वन विभाग की टीम ने अजगर का रेस्क्यू किया और उसे जंगल में छोड़ दिया।

उत्तर प्रदेश के हाथरस में अचानक एक विशालकाय अजगर सांप मिलने से हड़कंप मच गया। हाथरस की कोतवाली सहपऊ क्षेत्र के खोड़ा गांव में सोमवार को एक विशाल अजगर ने दहशत फैला दी। इस अजगर ने गांव के एक कुत्ते को जकड़कर मार दिया, जिससे ग्रामीणों में भय का माहौल पैदा हो गया। हालांकि, जैसे ही ग्रामीणों ने अजगर को देखा, तुरंत वन विभाग को सूचना दी गई।

giant python found

वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू किया।

वन विभाग को बुलाया गया

सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब दो घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से अजगर को पकड़ने में सफल रही। टीम ने अजगर को सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। बता दें कि इस तरह के सांप पहले भी अलग-अलग जगहों पर दिख चुके हैं।

End of Feed