लखनऊ

गंगा एक्सप्रेसवे ने 80% फीसदी पूरा किया सफर, तेजी से चल रहा काम; जल्द रफ्तार भरेंगी गाड़ियां

Ganga Expressway Construction: भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित हो रहा गंगा एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट का कार्य तेजी से चल रहा है। 594 किमी लंबे इस एक्सप्रसेवे को 6 लेन का बनाया जा रहा है। जिसका लगभग 80 फीसदी काम पूरा हो गया है। यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज तक यूपी के पश्चिमी छोर को पूर्वी छोर से जोड़ेगा।

Image

Meta AI

Ganga Expressway Update: मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जा रहे गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य तेजी से पूरा किया जा रहा है और इस एक्सप्रेसवे का 79 प्रतिशत निर्माण पूरा हो जा रहा है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) के मुताबिक, गंगा एक्सप्रेसवे का अर्थ वर्क 99 प्रतिशत पूरा हो चुका है। ग्रेन्यूलर सब बेस (जीएसबी) का कार्य 85 प्रतिशत और डेंस बिटुमिनस मैकाडम (डीबीएम) का कार्य 82 प्रतिशत पूरा हो गया है।

6 लेन का 594 लंबा होगा गंगा एक्सप्रेसवे

इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेसवे में से 464 किलोमीटर लंबे मार्ग का निर्माण अदाणी समूह द्वारा किया जा रहा है। फिलहाल इस एक्सप्रेसवे को छह लेन का बनाया जा रहा है। भविष्य में इसे आठ लेन का भी बनाया जा सकता है। गंगा एक्सप्रेसवे दिल्ली-एनसीआर में मौजूद और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के मेरठ को यूपी के पूर्वी छोर पर मौजूद प्रयागराज से जोड़ेगा। दक्ष इंजीनियरों की टीम अत्याधुनिक तकनीक से कार्य कर रही है। भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे को डिजाइन, निर्माण, वित्त, संचालन और हस्तांतरण (डीबीएफओटी) मॉडल पर बनाया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश सरकार की प्राथमिकता वाली परियोजनाओं में शामिल है।

भारत का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे

अदाणी समूह द्वारा तैयार किए जा रहे 464 किलोमीटर लंबे हिस्से को तीन भागों में बांटा गया है, जिसमें बदायूं से हरदोई तक 151.7 किलोमीटर, हरदोई से उन्नाव तक 155.7 किलोमीटर और उन्नाव से प्रयागराज तक 157 किलोमीटर के खंड शामिल हैं। इन सभी खंडों पर तेजी से निर्माण कार्य किया जा रहा है। परियोजना की रियायत अवधि 30 वर्ष तय की गई है। यह परियोजना भारत के सबसे लंबे एक्सप्रेसवे के रूप में विकसित हो रही है, जो राज्य के कई जिलों को सीधे जोड़कर यातायात को सुगम बनाएगी और आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा देगी।

अदाणी समहू के पास 13 सड़क परियोजनाएं

अदाणी समूह के पास इस समय लगभग 35 हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत की 13 सड़क परियोजनाएं हैं, जिनके तहत देश के नौ राज्यों - छत्तीसगढ़, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और उत्तर प्रदेश में पांच हजार किलोमीटर से ज्यादा सड़कों का निर्माण किया जा रहा है। गंगा एक्सप्रेसवे का सफल निर्माण अदाणी समूह की विश्वस्तरीय अवसंरचना प्रबंधन क्षमता और तेज निष्पादन क्षमता के एक और प्रमाण के रूप में सामने आएगा।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!