लखनऊ

Lucknow News: लोकसभा चुनाव से पहले UP में एक और राजनीतिक पार्टी की एंट्री, पूर्व DGP ने अपनी पार्टी का किया ऐलान

प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह अपनी अलग 'बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी' के गठन का ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि बगैर राजनीतिक दखल के बुंदेलखंड पृथक राज्य की कल्पना भी बेमानी है।

Image

फाइल फोटो

लखनऊ: यूपी की राजनीति पूर्व ब्यूरोक्रेट को भी रास आ रही है। अब प्रदेश में लोकसभा सभा चुनाव 2024 से पहले एक और राजनीतिक दल का उदय होने वाला है। अब प्रदेश के पूर्व पुलिस महानिदेशक सुलखान सिंह ने अपनी अलग पार्टी का गठन का ऐलान किया है। मंगलवार को पत्रकारों से बात करते हुए अपनी नई राजनीतिक पार्टी का ऐलान कर दिया। उनके दल का नाम बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी होगा। सुलखान ने बताया कि बगैर राजनीतिक दखल के बुंदेलखंड पृथक राज्य की कल्पना भी बेमानी है। उन्होंने इशारों में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ता की हनक के सामने बड़े-बड़े आंदोलन नक्कारखाने में तूती की आवाज बन कर रह जाते हैं। ऐसे में उन्होंने पृथक राज्य का संकल्प पूरा करने के लिए राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने के लिए आम जनता को जोड़ना की बात कही। उन्होंने कहा बुंदेलखंड राज्य बनाया सकता है।

बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी का गठन

दरअसल, पूर्व डीजीपी सुलखान सिंह ने उत्तर प्रदेश में सात और मध्य प्रदेश के आठ जिलों को मिलाकर एक अलग राज्य बुंदेलखंड की मांग करते रहे हैं। उन्होंने विस्तार से बताते हुए कहा कि बुंदेलखंड राज्य में 15 जिले होंगे। सुलखान सिंह ने कहा कि वह अकेले ही बुंदेलखंड लोकतांत्रिक पार्टी बनाकर बुंदेलखंड के अलग राज्य को बनाने को लेकर अलख जगायेंगे। राजनीतिक दलों पर आरोप लगाते हुए कहा महत्वाकांक्षा छोटे राज्य बनने से रोक रही हैं।

बुंदेलखंड को नई पहचान की जरूरत

उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारियों की हनक की वजह से बड़े-बड़े आंदोलन फीके पड़ जाते हैं फिर पिछड़े बुंदेलखंड के लोग किसी आंदोलन को लंबे समय तक चलने में कैसे समर्थ हो सकते हैं। पूर्व डीजीपी ने कहा कि दोनों राज्य के 15 जनपदों में बंटे बुंदेलखंड क्षेत्र को गांव-गांव जाकर जनसंपर्क अभियान चलाने के लिए काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड राज्य को लेकर यहां के निवासियों में जागरूकता और जन भावना विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने इस दौरान लोगों से अपील भी की।

बांदा के रहने वाले हैं पूर्व डीजीपी

सुलखान सिंह यूपी के बांदा जिले के निवासी हैं। इनका जन्म 8 सितंबर 1957 को हुआ। सुलखान की शुरुआती शिक्षा बजरंग इंटर कॉलेज में पूर्ण हुई। उन्होंने आईआईटी रुड़की से सिविल इंजीनियरिंग की है। सुलखान ने लॉ भी किया है। सुलखान सिंह यूपी कैडर 1980 बैच के आईपीएस अफसर हैं।
Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार