Lucknow News: अखिलेश यादव का मोदी सरकार पर तगड़ा प्रहार, बोले-'नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार'

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 11, 2023, 08:37 PM IST

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में की गई नोटबंदी को दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार बताया है। सपा प्रमुख ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार, आज भी देश में 33 लाख करोड़ रुपये नकद राशि बाजार में है। आज भी ज्यादातर लोग डिजिटल के बजाय नकद ही लेन-देन कर रहे हैं।

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने 2016 में की गई नोटबंदी से जुड़े केंद्र के फैसले की कड़ी आलोचना करते हुए शनिवार को कहा कि ‘यह दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार’ है। उन्होंने यहां सपा मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार की ओर से की गई नोटबंदी दुनिया का सबसे बड़ा भ्रष्टाचार है। देश में जो धोखाधड़ी और 15 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। उसी की भरपाई के लिए केंद्र ने सोची समझी रणनीति के तहत नोटबंदी का फैसला लिया था।

Former CM UP Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव ने नोटबंदी को बताया सबसे बड़ा भ्रष्टाचार

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को नोटबंदी की घोषणा की थी। इसके तहत, 500 रुपये और 1000 रुपये के पुराने नोटों को चलन से बाहर कर दिया गया था। अखिलेश ने दावा किया कि नोटबंदी के दौरान सरकार ने जनता का सारा पैसा बैंकों में जमा करा दिया। गरीबों का पैसा लेकर अमीरों की तिजोरी भरने का काम किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार और आतंकवाद खत्म हो जाएगा। महंगाई कम होगी, लेकिन उनका दावा झूठा साबित हुआ। नोटबंदी के बाद भी न भ्रष्टाचार कम हुआ, न महंगाई रुकी और ना ही आतंकवाद खत्म हुआ। आज देश में महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार चरम पर है।

End of Feed