Lucknow Flyover: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के लोगों के लिए अच्छी खबर है। लखनऊ में सात और नए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। फ्लाईओवर बनने से लाखों लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी। इन फ्लाईओवर के निर्माण के लिए 852.88 करोड़ रुपये का बजट पास हो गया है। लखनऊ के सांसद और केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने यह जानकारी दी है। आइए आपको बताते हैं लखनऊ में कहां-कहां फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। दिलकुशा-मल्हौर क्रॉसिंग पर फ्लाईओवर का निर्माण 159.68 करोड़ की लातग से होगा। भरवारा क्रॉसिंग 186 सी से रोजाना कई ट्रेनें और मालगाड़ियों का आवागमन होता है। इससे क्रॉसिंग के दोनों तरफ लंबा जाम लगता है।
क्रॉसिंग के एक ओर गोमतीनगर की विराज खंड कॉलोनी है, तो दूसरी तरफ भरवारा, जगपाल खेड़ा, खरगापुर और दुर्गापुरी कॉलोनी है। फ्लाईओवर बनने से शालीमार टाउनशिप को सीधा रास्ता मिलने के साथ भरवारा एसटीपी व एमिटी विश्वविद्यालय पहुंचना आसान हो जाएगा।
