Lucknow: पलासियो मॉल के पास आधी रात को हाथापाई के बाद हुई फायरिंग; जांच में जुटी पुलिस, 3 गिरफ्तार

Lucknow Firing: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के पलासियो मॉल के पास शुक्रवार देर अचानक दो पक्षों के बीच विवाद छिड़ गए। देखते ही देखते मामला इतना ज्यादा बढ़ गया कि हवाई फायरिंग कर कुछ लोग मौके से भाग निकले। इस मामले में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Lucknow Firing: लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके के पलासियो मॉल के पास शुक्रवार देर रात ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। बता दें कि पलासियो मॉल में कुछ लड़के जन्मदिन मनाने के लिए जबरन घुस रहे थे उस वक्त सिक्योरिटी गार्ड के रोके जाने पर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि मारपीट के साथ-साथ हवाई फायरिंग तक हुई।

Lucknow Firing

लखनऊ गोलीबारी

मामले की जांच में जुटी पुलिस

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात लगभग डेढ़ बजे थाना सुशांत गोल्फ सिटी के अंतर्गत आने वाले फीनिक्स पलस्सियो माल के बाहर कुछ लोग आए और मॉल के भीतर जन्मदिन मनाने के लिए दाखिल होने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मॉल के गार्ड ने उन्हें रोकने की कोशिश की जिसके बाद उन लोगों ने मॉल के गार्ड के साथ हाथापाई की और हवाई फायरिंग करके वहां से भाग निकले।

End of Feed