लखनऊ

Lucknow: केमिकल गोदाम में लगी भीषण आग, धुएं के गुबार में पूरा इलाका

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित स्वरूप केमिकल के गोदाम में भीषण आग लगने से पूरे इलाके में धुंध छाई है। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं।

Image

लखनऊ आग

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

राजधानी लखनऊ स्थित स्वरूप केमिकल के गोदाम में भीषण आग लग गई हैं। गोदाम में रखे पैकिंग मटेरियल में आग लगी है। आग की लपटों और धुएं के गुबार से पूरे इलाके में धुंध छाई है। सूचना मिलने पर दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। घटना अयोध्या हाइवे पर BBD थाने के पास की बताई जा रही है।

बीबीडी इलाके में पेस्टीसाइड कंपनी के गोदाम में सोमवार को 7 बजे आग लग गई। आग के देखते-देखते विकराल रूप ले लिया और गोदाम में रखा पैकिंग मैटेरियल जलकर राख हो गया। इसकी कीमत लाखों में आंकी जा रही है। हालाकिं, वहां मौजूद कर्मियों ने फायर सेफ्टी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू होती गई। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि आग से किसी प्रकार के जान माल की हानि नहीं हुई

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article