इकाना स्टेडियम के बाहर लगी आग, GSG-MI के IPL मैच से पहले अफरा-तफरी

लखनऊ स्थित इकाना स्टेडियम के बाहर झाड़ियों में आग लगने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आज इकाना में मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच 7:30 बजे से आईपीएल का मैच खेला जाना है।

लखनऊ : आईपीएल 2025 का रोमांचक सफर जारी है और आज का मुकाबला लखनऊ के इकाना स्टेडियम में शाम 7:30 बजे खेला जाएगा। इसी बीच इकाना स्टेडियम के बाहर झाड़ियों में आग गई। आग की लपटों और धुएं ने दर्शकों की बेचैनी बढ़ा दी है। मैच से पहले स्टेडियम के बाहर हजारों क्रिकेट प्रेमियों की भीड़ में हलचल हो गई। धुएं का काला गुबार दूर से दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड पहुंची है। हालांकि, दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। खैर बड़ा हादसा टल गया है किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। मैच को देखते हुए सुरक्षा और भी कड़ी की गई है।

Ekana Stadium Fire Accident,

इकाना स्टेडियम लगी आग

स्टेडियम के बाहर लगी आग

जानकारी के मुताबिक, ये आग स्टेडियम के अंदर या किसी हिस्से में नहीं लगी, बल्कि स्टेडियम के बाहर की झाड़ियों में लगी थी. मगर इस दौरान हजारों की संख्या में दर्शक स्टेडियम के अंदर जाने की तैयारी कर रहे थे। ऐसे में आग की लपटों और धुएं ने दर्शकों की बेचैनी बढ़ा दी। दूर से ही धुएं का काला गुबार दिखाई दे रहा था। ऐसे में घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची.दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

End of Feed