Fine Dining Street: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के खाने-पीने के शौकीन लोगों के लिए गुड न्यूज है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) 350 करोड़ की जमीन पर सीजी सिटी में फाइन डाइनिंग स्ट्रीट बनाने वाला है। इसके लिए करीब 38 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में होटल और रेस्त्रां के 15 भूखंड विकसित कर दिए गए हैं। इसमें लोगों को बेहतर खाना और पानी लग्जरी सुविधाओं के साथ परोसने की तैयारी है। इसमें स्ट्रीट फूड से लेकर पांच सितारा रेस्त्रां के शेफ स्पेशल खाने तक लोगों को चखने को मिल जाएंगे। एलडीए के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब हैदराबाद दौरे पर गए थे तो वहां उन्होंने फाइन डाइनिंग स्ट्रीट देखा था।
लखनऊ विकास प्राधिकरण (फाइल फोटो)
इसके बाद मुख्यमंत्री ने लखनऊ में भी ऐसी जगह विकसित करने के लिए आवास विभाग से कहा था। इसके बाद एलडीए इकाना स्टेडियम और पैलेसियो के पास इस फाइन डाइनिंग स्ट्रीट को विकसित करने की तैयारी कर रहा है।
