Amroha: घर अपने नाम कराने के बाद महिला सिपाही के बदले तेवर, पति को निकाला बाहर; मारपीट की घटना CCTV में कैद

यूपी के अमरोहा से हैरान करने वाली घटना सामने आई है। अमरोहा में एक महिला सिपाही ने घर अपने नाम कराने के बाद अपने पति को बाहर निकाल दिया। इसके साथ ही उसने अपने पति के साथ मारपीट भी की। पीड़ित पति ने इसकी शिकायत दर्ज कराई है।

Amroha News: पुरुषों द्वारा महिलाओं को प्रताड़ित करके घर से निकालने के कई मामले सुने और देखे होंगे, लेकिन यूपी के अमरोहा जिले में इससे उलट केस सामने आया है। यहां पुरुष नहीं बल्कि महिला सिपाही ने ही अपने पति को पीटकर घर से निकाल दिया। महिला यूपी पुलिस में सिपाही है। महिला सिपाही की दो बेटियां हैं, जिनमें से एक महिला के साथ और दूसरी बेटी पति के साथ रहती है।

AMROHA CCTV

पति से मारपीट करती महिला सिपाही।

महिला सिपाही ने अपने नाम कराया घर

जानकारी के अनुसार, महिला ने पति पर दबाव बनाकर पहले उससे मुरादाबाद की बुद्धि विहार कॉलोनी में मकान बनवा लिया। मकान बनने के बाद महिला सिपाही के तेवर बदल गए। उसने मकान अपने नाम कराकर पति को घर से निकाल दिया। पीड़ित पति ने सिपाही पत्नी पर मारपीट करने और जेल भेजने की धमकी देने का आरोप लगाया है।

End of Feed