मामूली सी बात पर निर्दयी हुआ बाप, 10 साल की बेटी को उल्टा लटकाकर पीटा; वीडियो वायरल होने पर गिरफ्तार

यूपी के ललितपुर में निर्दयी पिता ने अपनी 10 साल की बेटी को उल्टा लटकाकर पीटा है। इस मामले में आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही उसे जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि मामूली सी बात न मानने पर उसने बेटी के साथ मारपीट की थी।

उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। ललितपुर जिले में बान थाना क्षेत्र स्थित धमना गांव में एक बाप ने अपनी 10 साल की बेटी को रस्सी से बांधकर उसे उल्टा लटकाकर पीटा। बेटी की पिटाई करने वाले आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।

child assaulted

सांकेतिक फोटो।

बेटी को उल्टा लटकाकर पीटा

बता दें कि इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी पिता को गिरफ्तार किया। बान थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) राजा दिनेश सिंह ने बताया कि धमना गांव में 10 साल की बच्ची के पैर रस्सी से बांधने और उल्टा लटकाकर पिटाई करने की घटना सात अक्टूबर की है।

End of Feed