लखनऊ

Lucknow News: शानू बनकर घूमता था शादाब, झाड़ फूंक के नाम पर करता था ठगी; पुलिस ने पहुंचाया हवालात

लखनऊ पुलिस ने एक फर्जी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो शानू बनकर घूमता था। लोगों को झांसे में फंसाकर उनसे कीमती सामान और नकदी लेकर फरार हो जाता था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक ठगी का मामला सामने आया है। ठग के पास से झाड़ फूंक के नाम पर जुटाए गए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी बरामद हुए हैं। साथ ही पुलिस ने ठग शादाब उर्फ शानू को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, आरोपी शादाब ने पीड़ित नौशाद मोहम्मद अंसारी के घर पर ठग विद्या को अंजाम दिया था। उसने पीड़ित के घर परिजनों की बीमारी को दूर करने का झांसा देकर झाड़ फूंक किया था।

गहने लेकर फरार

उसने झाड़ फूंक के तहत बीमारी दूर करने का झांसा दिया था। घर पहुंच कर हांडियो में परिजनों के जेवरात और नकदी रखवा कर हड्डियों पर झाड़ फूंक करके जेवरात और पैसे लेकर फरार हो गया था। उसने कहा था कि ऐसा करने से उसके परिवार में अब कोई विपदा नहीं आएगी। साथ ही परिवार में कोई बीमार नहीं पड़ेगा।

आरोपी को किया गया गिरफ्तार

इसके बाद जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उसने सहादतगंज में मामला दर्ज करवाया था। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने ठग को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूल रूप से जौनपुर के मछली शहर का रहने वाला है। उसका असली नाम शादाब है। वह इससे पहले भी कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

इधर, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है। उसके पास से ठगी के जेवरात और नकदी बरामद हुए हैं। पुलिस ने कहा कि ऐसे किसी झांसे में नहीं आना है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article