यूपी के बागपत में करीब डेढ़ करोड़ की शत्रु संपत्ति नीलाम, पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति से क्या है कनेक्शन?

यूपी के बागपत में करीब डेढ़ करोड़ रुपये की शत्रु संपत्ति नीलाम की गई। इस संपत्ति का कनेक्शन पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ से भी बताया जाता है।

यूपी के बागपत जिले के कोताना गांव में शत्रु संपत्ति की ऑनलाइन नीलामी की गई है। यह नीलामी लगभग 13 बीघा भूमि की हुई है, जिसे वर्ष 2010 में शत्रु संपत्ति के रूप में घोषित किया गया। बता दें कि शत्रु संपत्ति अभिरक्षक कार्यलय, लखनऊ की ओर से बांगर में स्थित भूमि को ऑनलाइन नीलाम किया गया, जिसका आधार मूल्य 39 लाख 6 हज़ार रुपये रखा गया था, जो एक करोड़ 38 लाख 16 हज़ार में नीलाम हुई।

MUSSHARAF STORY

Enemy property

परवेज मुशर्रफ से क्या है कनेक्शन?

बता दें कि बागपत के बड़ौत तहसील से लगभग 8 किलोमीटर दूर कोताना गांव है, जहां पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ के माता-पिता रहा करते थे, लेकिन आजादी से पहले सन 1943 में वह यहां से छोड़कर दिल्ली रहने लगे और वहीं पर परवेज मुशर्रफ का जन्म हुआ। हालांकि, मुशर्रफ कोताना गांव में कभी नहीं आये और बंटवारे के दौरान उनका परिवार भारत छोड़कर पाकिस्तान में जाकर बस गया।

End of Feed