लखनऊ

बहराइच में पुलिस ने गोकशी के वांटेड आरोपी को धर दबोचा, मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच में शनिवार देर रात को पुलिस की गोकशी के वांछित आरोपी के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अशरफ के रूप में हुई है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।

Image

फाइल फोटो

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बहराइच में शनिवार देर रात पुलिस ने गोकशी के वांछित आरोपी को दबोच लिया। आरोपी की पहचान अशरफ (22) के रूप में हुई है। पुलिस को आरोपी के बारे में सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस ने क्राइम ब्रांच की टीम के साथ मिलकर चेकिंग शुरू की। इस दौरान हरचंदा रोड से आरोपी अशरफ जा रहा था। पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी ने पुलिस पर ही फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में आत्मरक्षा के तहत आरोपी के पैर पर गोली चलाई। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अन्य आरोपियों की तलाश कर रही पुलिस

डीपी तिवारी, एसपी ग्रामीण, ने बताया कि चार मार्च को थाना जरवल रोड पर गोकशी का एक मामला पंजीकृत हुआ था। इस मामले की जांच जरवल थाने की पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम संयुक्त रूप से कर रही थी। इस बीच, हमें जैसे ही आरोपी अशरफ के बारे में जानकारी मिली, तो हमने मोर्चा संभालते हुए यह कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि इस मामले में अन्य आरोपी भी शामिल हैं। हमें उनकी तलाश है। जल्दी ही सभी की गिरफ्तारी सुनिश्चित हो जाएगी।

पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम इस मामले में कई दिनों से कार्रवाई कर रही है। इस मामले में सभी अभियुक्तों को चिन्हित किया जा चुका है। उन्होंने आगे कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने आगे कहा कि हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इस मामले में संलिप्त सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

24 फरवरी को दो आरोपी हुई गिरफ्तार

बता दें कि इससे पहले 24 फरवरी को क्राइम ब्रांच गौतमबुद्धनगर और थाना दादरी पुलिस ने एक संयुक्त अभियान के तहत गोवंश के मांस की पैकिंग कर तस्करी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनकी पहचान फराज खान (जनरल मैनेजर, अलतबारक फ्रोजन फूड प्रा लि) और रेहान खान (मीट एक्सपोर्ट मैनेजर) के रूप में हुई थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों से पूछताछ की गई थी, जिसमें यह पुष्टि हुई कि वे लावारिस पशुओं को चोरी-छिपे काटने और गोकशी करने वालों से मांस खरीदकर पैकिंग कर निर्यात करते थे। यह मांस कार्नीफ्रेश प्रा.लि. द्वारा अलतबारक फ्रोजन फूड प्रा.लि. से खरीदा गया था और एसपीजे कोल्ड स्टोरेज में रखा गया था।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article