Kushinagar News: ऑर्केस्ट्रा डांसरों को गनप्वाइंट पर किडनैप करना रईसजादों को भारी पड़ा, पुलिस की गोली से हुए लंगड़े

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर जिले में दो ऑर्केस्टा डांसरों को गनप्वाइंट पर किडनैप करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की आठों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ऑर्केस्टा डांसरों को गनप्वाइंट पर अगवा करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में लोगों को पता लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही एक्शन मोड़ में आई पुलिस ने मुठभेड़ में दो रईसजादे आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मीडिया के सामने आते ही आरोपियों ने कान पकड़कर और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम खाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की गई।

Crime News

ऑर्केस्ट्रा डांसरों को गनप्वाइंट पर किडनैप करना रईसजादों को भारी पड़ा

रईसजादों ने डांसरों को किया अगवा

पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने वाली दो डांसरों को 8 युवकों ने उनके घर से बंदूक दिखाकर उठा लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की दोनों लड़कियों को सुरक्षित बचाया और घर भेज दिया। लड़कियों को अगवा करने और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में 8 युवक शामिल थे। पुलिस ने आरोपी नागेंद्र यादव, अर्थक सिंह, विवेक सेठ, कृष तिवारी, आसन सिंह को दूसरे आरोपी अजीत सिंह के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अन्य दो आरोपियों को मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम रखा था।

End of Feed