लखनऊ

Hardoi Railway: हरदोई में OHE फेल होने से बालामऊ शाहजहांपुर रेल खंड का अप मार्ग बाधित, कुछ ट्रेनें निरस्त तो कई के बदले रूट

Hardoi Railway: हरदोई के बालामऊ शाहजहांपुर रेल खंड का अप मार्ग ओएचआई फेल होने के कारण बाधित हो गया है। इसके कारण इस मार्ग से आने-जाने वाली ट्रेनें जहां-तहां रोकी गई है। इसके कारण लोगों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

Image

हरदोई रेलवे

Hardoi Railway: उत्तर प्रदेश के हरदोई में ओएचई फेल होने के कारण बालामऊ शाहजहांपुर रेल खंड का अप मार्ग बाधित हो गया है। इसके कारण रेल यातायात भी प्रभावित है। बताया जा रहा है कि लगभग 6 घंटे से अप मार्ग पर ट्रेनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। यात्री ट्रेनों के प्रभावित होने के कारण यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मार्ग पर चलने वाली दर्जनों ट्रेनों को जहां-तहां रोका गया।

अप मार्ग के बाधित होने के कारण इस मार्ग पर चलने वाली कई ट्रेनों को निरस्त किया गया, वहीं कई ट्रेनों के मार्ग बदले गए और कुछ ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट की गई है। इस दौरान न केवल हरदोई के यात्री बल्कि बरेली शाहजहांपुर, मुरादाबाद और दिल्ली की ओर जाने वाले यात्रियों को भी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। ओएचई फेल होने के कारण ट्रेन अपने निर्धारित समय से 2 घंटे लेट चल रही है। बता दें कि अभी भी कई ट्रेनें रास्ते में खड़ी हुई हैं। रेलवे अधिकारी इस परेशानी को जल्द से जल्द सुलझाने में लगे हुए हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article