लखनऊ

Kushinagar News: ऑर्केस्ट्रा डांसरों को गनप्वाइंट पर किडनैप करना रईसजादों को भारी पड़ा, पुलिस की गोली से हुए लंगड़े

Kushinagar News: यूपी के कुशीनगर जिले में दो ऑर्केस्टा डांसरों को गनप्वाइंट पर किडनैप करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की आठों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि ये आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Image

ऑर्केस्ट्रा डांसरों को गनप्वाइंट पर किडनैप करना रईसजादों को भारी पड़ा

Kushinagar News: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में ऑर्केस्टा डांसरों को गनप्वाइंट पर अगवा करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बारे में लोगों को पता लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही एक्शन मोड़ में आई पुलिस ने मुठभेड़ में दो रईसजादे आरोपियों को गिरफ्तार किया। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी। पुलिस ने आरोपियों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। मीडिया के सामने आते ही आरोपियों ने कान पकड़कर और दोबारा ऐसी हरकत न करने की कसम खाई। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया और मेडिकल टेस्ट की प्रक्रिया पूरी की गई।

रईसजादों ने डांसरों को किया अगवा

पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात ऑर्केस्ट्रा पार्टी में डांस करने वाली दो डांसरों को 8 युवकों ने उनके घर से बंदूक दिखाकर उठा लिया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई की दोनों लड़कियों को सुरक्षित बचाया और घर भेज दिया। लड़कियों को अगवा करने और उनके साथ अभद्र व्यवहार करने के मामले में 8 युवक शामिल थे। पुलिस ने आरोपी नागेंद्र यादव, अर्थक सिंह, विवेक सेठ, कृष तिवारी, आसन सिंह को दूसरे आरोपी अजीत सिंह के घर से गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि अन्य दो आरोपियों को मंगलवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इन दोनों आरोपियों पर 25-25 हजार का इनाम रखा था।

इनामी आरोपी गिरफ्तार

डांसरों को किडनैप करने वाले इन इनामी आरोपियों की पहचान निसार अंसारी और आदित्य साहनी के रूप में की गई है। पुलिस ने दोनों को एक ही गांव से गिरफ्तार किया। मुठभेड़ में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी थी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बताया कि ये दोनों आरोपी एक समृद्ध परिवार हैं। इलाज के बाद पुलिस जब दोनों को व्हीलचेयर पर बाहर लेकर आई तो मीडिया को देख दोनों आरोपियों ने कान पकड़कर माफी मांगी और दोबारा गलती नहीं करने की बात की। सभी आरोपियों को कोर्ट की पेशी के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article