अवैध ई-रिक्शा और ऑटो चालकों की अब खैर नहीं, यूपी में आज से शुरू हुआ अभियान, 30 अप्रैल तक सभी ड्राइवरों का होगा सत्यापन

उत्तर प्रदेश में आज यानी 1 अप्रैल से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ऑटो और ई-रिक्शा चालकों का वेरिफिकेशन शुरू हो चुका है। पिछले दिनों इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए थे ताकि यात्रियों के साथ होने वाले अपराधों पर रोक लगाई जा सके। वेरिफिकेशन में गड़बड़ी पाए जाने पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

प्रदेश में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने और अपराधिक घटनाओं में कमी लाने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने पिछले दिनों अधिकारियों को निर्देश दिए थे। राजधानी लखनऊ में हुए मीटिंग में मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का वेरिफिकेशन कराए जाने की बात कही थी। वेरिफिकेशन की प्रक्रिया आज यानी 1 अप्रैल से शुरू हो गई है।

auto and e rickshaw drivers verification starts from 1 april

यूपी में आज से ड्राइवरों का सत्यापन शुरू

30 अप्रैल तक चलेगा अभियान

महीने के अंत तक इस अभियान के तहत सभी ई-रिक्शा और ऑटो चालकों का वेरिफिकेशन कर लिया जाएगा। इसी के साथ नाबालिग ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।

End of Feed