लखनऊ

पीलीभीत में बेटा बना जल्लाद, रॉड से पीट-पीटकर पिता को उतारा मौत के घाट, जांच में जुटी पुलिस

यूपी के पीलीभीत में नशे के आदि एक बेटे ने अपने ही पिता की रॉड के पीट-पीटकर हत्या कर दी है। हत्या की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Image

पीलीभीत में बेटे ने पति को उतारा मौक के घाट

Pilibhit Crime News: उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक गांव में नशे के आदी एक व्यक्ति ने बुधवार को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि युवक ने जिस व्यक्ति की हत्या की है वह उसका पिता था। हत्या की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या का मामला दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का बेटा नशे का आदी था।

बेटे ने की पिता की हत्या

पुलिस के अनुसार बीसलपुर थाना क्षेत्र के गांव पुरेनिया रामगुलाम के हरीश और उनके बेटे विशाल के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। नशे की हालत में विशाल ने विवाद के बीच लोहे की रॉड से अपने पिता के सिर पर कई वार किए। सिर में गंभीर चोटों के कारण हरीश की मौके पर ही मौत हो गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने हरीश को मृत घोषित कर दिया।

बीसलपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव कुमार शुक्ला ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। आरोपी विशाल घटना के बाद से ही फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। मृतक के भाई भूपराम की सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसएचओ ने बताया कि पिता की हत्या के आरोपी विशाल को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गई हैं, जो अलग-अलग स्थानों पर दबिश दे रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article