लखनऊ

लखनऊ में समझाने के बाद भी गंदगी फैलाई तो होगी कार्रवाई, मार्च में किया जाएगा चालान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 29, 2023, 02:33 PM IST

Garbage In Streets: यूपी में एक फरवरी से 31 मार्च तक डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान चलाया जाएगा। अभियान के दौरान प्रार्थना करते हुए लोगों को समझाने का काम किया जाएगा। समझाने के बाद भी अगर लोग नहीं मानेंगे तो गंदगी फैलाने पर सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। गंदगी फैलाने पर चालान किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) और स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं।

Image

गंदगी फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • एक फरवरी से 31 मार्च तक चलेगा डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान
  • गंदगी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई करेगी सरकार
  • यूपी में समझाने के बाद भी गंदगी फैलाई तो किया जाएगा चालान


Garbage In Streets: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गंदगी फैलाने वालों की खैर नहीं होगी। गंदगी फैलने पर कार्रवाई की जाएगी। एक फरवरी से 31 मार्च तक प्रदेश में डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन अभियान चलाया जाएगा। दरअसल, यूपी सरकार शहरों को साफ रखने के लिए अब और सख्ती करेगी। 31 मार्च तक इसके लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। तीन चरण में अभियान चलाया जाएगा। अभियान के पहले चरण में एक से 15 फरवरी तक प्रार्थना करते हुए लोगों को समझाने का काम किया जाएगा। लोगों से कहा जाएगा कि शहर को साफ रखें, इधर-उधर कूड़ा न फेंके, अभियान के दूसरे चरण में 16 से तीन मार्च तक यह जानकारी दी जाएगी कि वे इससे सहमत हैं। जबकि तीसरा चरण चार से 31 मार्च तक चलेगा। इसमें कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चालान किया जाएगा।

राज्य मिशन निदेशक, स्वच्छ भारत मिशन (नगरीय) और स्थानीय निकाय निदेशक नेहा शर्मा ने इस संबंध में अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं। निर्देश में कहा गया है कि सभी घरों से सुबह 10 बजे तक कूड़ा उठाने की व्यवस्था सुनिश्चित हो, जिससे लोगों को इधर-उधर कूड़ा फेंकने के लिए मजबूर ना होना पड़े।

लोगों को स्वच्छता के प्रति किया जाएगा जागरूक

नेहा शर्मा ने कहा है कि यूपी जी-20 सिटीज 100 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नगरीय इलाकों में वैश्विक स्तर की सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया जाना है। ‘स्वच्छ ढाबा’ और ‘स्वच्छ विरासत’ जैसे अभियानों के बाद अब यह अभियान शुरू किया जाएगा। शर्मा ने कहा है कि घर-घर जाकर सफाई मित्र लोगों को ‘10 तक डोर टू डोर’ अभियान में सहभागिता के लिए प्रार्थना करेंगे।

गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी देंगे सफाई मित्र

प्रार्थना के साथ ही आम जन को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के साथ ही गंदगी से होने वाले नुकसान की जानकारी भी देंगे। दूसरे फेस में 10-10 सफाई चैंपियनों की पांच-पांच टीम घर-घर जाएंगी और कूड़ा अलग करने के प्रति लोगों को जागरूक करेंगी। तीसरे फेस में गंदगी फैलाने वालों को सबक सिखाया जाएगा। उनके खिलाफ चालान कर जुर्माना वसूला जाएगा।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!