लखनऊ

Diwali Bonus 2023: UP के कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, 46 फीसदी महंगाई भत्ते का ऐलान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 6, 2023, 06:20 PM IST

दीपावली में योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को 46 प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का ऐलान कर दिया है। इसके अलावा अधिकतम किसी कर्मचारी को 70 हजार रुपये बोनस देने का फैसला किया है।

Image

सीएम योगी आदित्यनाथ

Photo : ANI

लखनऊ: यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कर्मचारियों के लिए दिवाली में खजाना खोल दिया है। सीएम ने कर्मचारियों के मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता और 30 दिनों के बोनस की सोमवार को घोषणा की। सभी गैर राजपत्रित राज्य कर्मचारियों के लिए बोनस की अधिकतम सीमा 7,000 रुपये निर्धारित की गई है ।

इन कर्मचारियों को मिलेगा बोनस

सीएम योगी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर कहा कि उत्तर प्रदेश के उत्कर्ष में अपना योगदान कर रहे सभी राज्य कर्मचारियों, सहायता प्राप्त शिक्षण एवं प्राविधिक शिक्षण संस्थाओं, शहरी निकायों, यूजीसी कर्मचारियों, कार्य प्रभारित कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मूल वेतन के 46 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता प्रदान किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने आगे लिखा, इसी प्रकार, सभी राज्य कर्मचारियों (अराजपत्रित /कार्य प्रभारित कर्मचारियों, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा दैनिक वेतन भोगी कार्मिकों को 30 दिन की परिलब्धियों के बराबर) बोनस प्रदान करने का निर्णय किया गया है, जिसकी उच्चतम सीमा 7,000 रुपये है।” योगी आदित्यनाथ ने राज्य के लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं भी दीं। ( भाषा इनपुट)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!