लखनऊ: यूपीपुलिस मुख्यालय (लखनऊ) में तैनात वर्षीय SI ध्यान सिंह यादव का सिर कटा शव बरामद होने से पुलिस महकमा सोच में पड़ गया है। 36 वर्षीय ध्यान सिंह यादव की डेडबॉडी रेलवे ट्रैक पर मिली है। उनका ट्रांसफर जालौन हो चुका था, जिसके लिए उनकी रवानगी थी। पत्नी के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने पर घटना का पता चला। प्रथम दृश्टया आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पुलिस हत्या और आत्महत्या से जुड़े दोनों पहलुओं की जांच कर रही है।
पुलिस मुख्यालय में तैनात थे दारोगा
सुशांत गोल्फ सिटी के बक्कास रेलवे ट्रैक की घटना बताई जा रही है। दारोगा ध्यान सिंह यादव कौशांबी जिले के रहने वाले थे। उनकी पत्नी भी पुलिस मुख्यालय में सिपाही के पद पर तैनात हैं। पत्नी से भी पूछताछ की जा रही है। हत्या है या आत्महत्या पुलिस को अभी तक इसकी जानकारी नहीं है। एडीसीपी दक्षिणी के मुताबिक, 5 दिसंबर को क्षत विक्षत अवस्था में शव मिला था, जिसकी शिनाख्त की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल, शव को मोर्चरी हाउस भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस विधिक कार्रवाई कर मृत्यु के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
