लखनऊ

Corona cases in UP : कोरोना पॉजिटिव महिला ने दम तोड़ा, 2023 में यूपी में कोविड से पहली मौत

  • Written by: आलोक कुमार राव
  • Updated Apr 7, 2023, 01:05 PM IST

Covid cases in Uttar Pradesh : गत दो अप्रैल को एक बुजुर्ग महिला पॉजिटिव मिली थी। अस्पताल में इस महिला का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार को इस महिला की मौत हो गई। लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाली इस महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था।

Image

Corona cases in UP : कोरोना पॉजिटिव महिला ने दम तोड़ा, 2023 में यूपी में कोविड से पहली मौत

Covid cases in Uttar Pradesh : उत्तर प्रदेश में 2023 में कोरोना संक्रमण से पहली मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक बीते एक दिन में गुरुवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 192 नए केस मिले जबकि उपचार के बाद 68 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी मिली। अधिकारियों के अनुसार राज्य में सक्रिय केस की सख्या अभी 842 है।

महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

गत दो अप्रैल को एक बुजुर्ग महिला पॉजिटिव मिली थी। अस्पताल में इस महिला का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान गुरुवार को इस महिला की मौत हो गई। लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी में रहने वाली इस महिला को एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया था। महिला के अंग ठीक से काम नहीं कर रहे थे। इसी दिन राजधानी लखनऊ में 35 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

राज्य में संक्रमण से अब तक 23,650 लोगों की मौत

स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, 'बाद में महिला को किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती किया गया। गत चार अप्रैल को महिला का दूसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया। महिला की दूसरी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।' मार्च 2020 में कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद राज्य में संक्रमण से 23,650 लोगों की मौत हो चुकी है।

देश में बीते 24 घंटे में 6,050 नए मामले आए

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शुक्रवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार देश में बीते 24 घंटे में 6,050 नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र में तीन, कर्नाटक तथा राजस्थान में दो-दो और दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर तथा पंजाब में एक-एक मरीज की मौत के बाद देश में संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,943 हो गई। साथ ही, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में एक नाम और जोड़ा है।

आलोक कुमार राव
आलोक कुमार रावauthor

19 वर्षों से मीडिया जगत में सक्रिय आलोक राव ने प्रिंट, न्यूज एजेंसी, टीवी और डिजिटल चारों ही माध्यमों में काम किया है। इस लंबे अनुभव ने उन्हें समाचारों की समझ, प्रेजेंटेशन, डिटेलिंग और न्यूजरूम डायनेमिक्स में असाधारण दक्षता प्रदान की है। राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों में विशेष रुचि रखने के साथ-साथ जियो-पॉलिटिक्स एवं डिफेंस की स्टोरीज में इनकी खासी दिलचस्पी है। आलोक ने अलग-अलग माध्यमों में काम करते हुए समाचारों की समझ, प्रस्तुति और विश्लेषण में मजबूत दक्षता विकसित की है और अब तक 25,000 से अधिक आर्टिकल तैयार कर चुके हैं। तथ्यों की गहन जांच, मजबूत न्यूज सेंस और तेज निर्णय क्षमता उनकी पत्रकारिता की प्रमुख खासियतें हैं।

और पढ़ें
End of Article