Lucknow: कांग्रेस के प्रदर्शन से आई बुरी खबर, कार्यकर्ता की मौत; योगी सरकार पर लगे गंभीर आरोप

यूपी विधानसभा घेराव के दौरान एक कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत हो गई। प्रदेश अध्यक्ष ने मुआवजे की मांग की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने मुख्यमंत्री से मृतक प्रभात पांडेय के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की डिमांड की है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा के घेराव के लिए बुधवार को कांग्रेस के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई। कार्यकर्ता प्रभात पांडेय प्रदर्शन में शामिल होने के लिए लखनऊ आए थे। उनके शव को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां कुछ देर बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे। अजय राय ने कहा कि हम गांधी जी की विचारधारा को मानने वाले लोग हैं। हम शांतिपूर्ण तरीके से अपना विरोध दर्ज कराने की मंशा से विधानसभा की ओर जा रहे थे। मगर, प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कांग्रेसजनों की आवाज को दबाने की मंशा से एक दिन पूर्व ही प्रदेश भर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हाउस अरेस्ट करा दिया। वहीं, लखनऊ नहीं आने का दबाव बनाया जा रहा था।

Congress Workers Death in Lucknow

लखनऊ प्रदर्शन में कांग्रेस कार्यकर्ता की मौत

पोस्‍टमार्टम की वीडियोग्राफी

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम राज्य सरकार से मांग करते हैं कि मुख्यमंत्री मृतक प्रभात पांडेय के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी प्रदान करे। दूसरी तरफ लखनऊ कमिश्नरेट की डीसीपी रवीना त्यागी ने बताया कि गोरखपुर निवासी प्रभात पांडेय को बेहोशी की हालत में कांग्रेस कार्यालय से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार उनके शरीर पर कोई चोट नहीं मिला है। शव के पोस्‍टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी।

End of Feed