लखनऊ

Lucknow News: विधान परिषद में बोले CM Yogi Adityanath, कहा- 'UP के सरकारी स्कूलों में बढ़े 40 लाख विद्यार्थी'

  • Agency by: Agency
  • Updated Feb 9, 2024, 04:08 PM IST

Lucknow News: मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल और जुलाई में 'स्कूल चलो अभियान' चलाया जाता है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 40 लाख नये बच्चों की वृद्धि ये दिखाती है कि सरकार के द्वारा किये गये प्रयासों का परिणाम सामने आ रहा है।

Image

सीएम योगी।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 40 लाख से अधिक नये बच्चों ने प्रवेश लिया है और शिक्षा में समानता लाने के व्यापक प्रयास हुए हैं, जो सामाजिक असमानता को दूर करने में सहायक होगा। राज्य विधान परिषद में प्रश्नकाल के दौरान निर्दलीय सदस्य आकाश अग्रवाल के सवाल पर जवाब देते हुए मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने कहा कि पिछले सात वर्षों में राज्य के शिक्षा स्तर को सुधारने का प्रयास सर्वविदित है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के सरकारी स्कूलों में 40 लाख से अधिक नये बच्चों ने प्रवेश लिया है। उन्होंने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद में 1,32,000 विद्यालयों में कायाकल्प अभियान के अंतर्गत बुनियादी सुविधाओं को सुधारने का प्रयास हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी बच्चों को बैग, पुस्तकें, जूते, वर्दी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि यही नहीं चरणबद्ध तरीके से एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम को उप्र बोर्ड में भी लागू करने का प्रयास हो रहा है। आज जब बेसिक शिक्षा परिषद वही पाठ्यक्रम प्रदान कर रहा है तो आवश्यक नहीं कि हम निजी स्कूलों में अपने बच्चों को भेजें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अप्रैल और जुलाई में 'स्कूल चलो अभियान' चलाया जाता है। प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में 40 लाख नये बच्चों की वृद्धि ये दिखाती है कि सरकार के द्वारा किये गये प्रयासों का परिणाम सामने आ रहा है और शिक्षा के अधिकार का उद्देश्य पूरा हो रहा है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में मुख्यमंत्री ने बताया कि सरकार प्रत्येक छात्र के अभिभावक के बैंक खाते में 1200 रुपए प्रदान किये जाते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के कनॉट प्लेस में फिर इकट्ठे हुए प्रदर्शनकारी, इस बार थी ये मांग, 20 से ज्यादा हिरासत में; पुलिस बोली- नहीं थी अनुमति

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

दिल्ली के ITO पर बेकाबू स्विफ्ट ने डिवाइडर-रेलिंग तोड़कर इनोवा को मारी टक्कर, दिल्ली और कर्नाटक के विधायक समेत 6 घायल

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

बेहतर भविष्य की उम्मीद, कर्ज लेकर विदेश का रुख और फिर...न्यूयॉर्क में पिज्जा डिलीवरी के दौरान पंजाब के गुरदीप सिंह की हुई हत्या

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

मोबाइल का झगड़ा या संपत्ति का विवाद? महाराष्ट्र में 3 मौतों पर उठे सवाल; अब पुलिस खोलेगी असली राज

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'

शिबू सोरेन के गांव से उठेगी JPSC-JSSC सुधार की आवाज, 24 जिलों में देवेंद्र महतो का हल्ला बोल; निकालेंगे 'भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती यात्रा'