CM योगी आदित्यनाथ बोले-UP में ईद की नमाज सड़क पर नहीं हो रही, क्योंकि यहां...

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Apr 22, 2023, 07:42 PM IST

CM Yogi on Eid Ul-Fitr 2023: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कानून सभी के लिए बराबर है अब ईद की नमाज सड़कों पर नहीं बल्कि मस्जिदों में हो रही है क्योंकि प्रदेश में कानून का राज है।

Eid Ul-Fitr 2023 in UP: ईद का त्योहार देश दुनिया में खासे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस मौके पर दिल्ली की जामा मस्जिद समेत अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की और लोगों को गले मिलकर मुबारकबाद दी है वहीं इस खास मौके पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने कहा कि 'यूपी में भी ईद की नमाज पढ़ी जा रही है, लेकिन कहीं भी सड़कों पर नमाज नहीं हो रही, कोई आवागमन भी बंद नहीं है, क्योंकि सभी को पता है कि ये कानून का राज है और ये सबके लिए समान है'

CM Yogi onEid Ul-Fitr 2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ईद-उल-फितर अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी

सीएम योगी ने आगे कहा कि अब प्रदेश में कोई दंगा नहीं होता है। यूपी की कानून व्यवस्था अन्य राज्यों के लिए नजीर बन गई है। मुख्यमंत्री योगी राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्षों के दो दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन करने के मौके पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि यूपी की पहचान अब माफियाओं के गठजोड़ से नहीं बल्कि महोत्सव प्रदेश के रूप में होती है प्रदेश में अलग-अलग धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं लेकिन कहीं कोई अशांति नहीं है।

End of Feed