क्रिकेट पिच पर बल्लेबाजी में भी CM योगी आदित्यनाथ ने लगाए अच्छे शॉट- Watch Video

UP CM Yogi Batting Video:लखनऊ में 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो रहा है, जिसका शुभारंभ योगी आदित्यनाथ ने किया, उन्होंने इस दौरान बल्ले से शॉट भी लगाए जिसका वीडियो भी आया है।

yogi adityanath batting video: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 7 से 13 अक्टूबर तक जज और एडवोकेट्स के बीच फ्रैंडली मैच खेला जाएगा जिसका शुभारंभ करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे फिर क्या था वहीं उन्होंने क्रिकेट की पिच पर हाथ आजमाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।

UP CM Yogi Batting Video

CM योगी ने बल्ले से शॉट भी लगाए जिसका वीडियो भी आया है

सीएम योगी ने इस कार्यक्रम के फोटो शेयर कर लिखा-'आज लखनऊ में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है। 'खेलो इंडिया', 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'सांसद खेलकूद प्रतियोगिता' इसके प्रमाण हैं। प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!'

End of Feed