yogi adityanath batting video: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 7 से 13 अक्टूबर तक जज और एडवोकेट्स के बीच फ्रैंडली मैच खेला जाएगा जिसका शुभारंभ करने के लिए यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे थे फिर क्या था वहीं उन्होंने क्रिकेट की पिच पर हाथ आजमाया, जिसका वीडियो भी सामने आया है।
सीएम योगी ने इस कार्यक्रम के फोटो शेयर कर लिखा-'आज लखनऊ में आयोजित 36वें अखिल भारतीय एडवोकेट क्रिकेट टूर्नामेंट के शुभारंभ कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। पिछले 10 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में देश में खेल गतिविधियों का विस्तार हुआ है। 'खेलो इंडिया', 'फिट इंडिया मूवमेंट' और 'सांसद खेलकूद प्रतियोगिता' इसके प्रमाण हैं। प्रतियोगिता में देश भर से सम्मिलित सभी टीमों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!'
यूपी CM योगी ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी रिवील की
टूर्नामेंट में 32 मैच खेले जाएंगे 7, 8 और 9 अक्टूबर को लीग मैच खेला जाएगा। जबकि 11 अक्टूबर को क्वार्टर फाइनल, 12 अक्टूबर को सेमीफाइनल और 13 अक्टूबर को फाइनल मैच होना है, CM योगी ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी भी रिवील की वहीं सीएम योगी को हाईकोर्ट भवन का प्रतीक भी भेंट किया गया।
'खुद का सही आकलन मैदान में ही होता है'
सीएम योगी ने कहा कि खुद का सही आकलन मैदान में ही होता है। पिछले 10 साल के अंदर अपने देश की परंपरा को बढ़ते हुए देखा है। सरकार की तरफ से अभी ओलिंपिक और पैरालिंपिक के मेडल लाने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया है।
