बाढ़ से निपटने को तैयार यूपी, CM योगी ने दिए 31 मार्च तक ड्रेन की सफाई के निर्देश

यूपी सरकार अब बाढ़ की समस्याओं का परमानेंट समाधान निकालने की तैयारी में है। सीएम योगी ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बाढ़ संबंधी परियोजनाओं को लेकर बैठक की, जिसमें 31 मार्च तक ड्रेन की सफाई के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही बांधो के निरीक्षण के लिए भी कहा गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ की समस्या को देखते हुए उनका एक परमानेंट समाधान निकालने के लिए अधिकारियों को नदी की स्थानीय परिस्थितियों का अध्ययन करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने बाढ़ संबंधी परियोजनाओं की समीक्षा भी की। इन परियोजनाओं के समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने ड्रेजिंग और मेन स्ट्रीम के सिल्ट की अधिकता को प्राथमिकता दी। आइए अब आपको बताएं कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए क्या-क्या निर्देश दिए -

UP News

बाढ़ की समस्या से निपटने को तैयार यूपी

31 मार्च तक ड्रेन की सफाई के निर्देश

प्रदेश के सीएम योगी ने बाढ़ प्रबंधन के साथ जन-जीवन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की और उस दौरान उन्होंने तटबंधों की निगरानी और ड्रेन की सफाई समय पर करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार, सीएम ने 31 मार्च यानी एक महीने के भीतर ड्रेन की सफाई के निर्देश दिए हैं। साथ ही जिला स्तर पर बाढ़ राहत कंट्रोल रूम को 24/7 एक्टिव रहने के निर्देश भी दिए गए हैं।

End of Feed