आपातकाल के लिए तैयार उत्तर प्रदेश! 75 जिलों में होगा सिविल डिफेंस सिस्टम का विस्तार; इन्हें दी जाएगी ट्रेनिंग

उत्तर प्रदेश के 75 जिलों में सिविल डिफेंस सिस्टम का विस्तार किया जाएगा। ‘सिविल डिफेंस’ के तहत स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो संकटकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्य सरकार ने इस दिशा में कार्ययोजना तैयार कर ली है।

लखनऊ : भारत और पाकिस्तान के बीच हाल में हुए तनाव के मद्देनजर उत्तर प्रदेश सरकार ने आंतरिक सुरक्षा तंत्र को काफी मजबूत करने का फैसला किया है जिसके तहत ‘सिविल डिफेंस (नागरिक सुरक्षा)’ प्रणाली को राज्य के 15 जिलों से बढ़ाकर सभी 75 जिलों में स्थापित किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान में बताया गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के मुताबिक अब ‘सिविल डिफेंस’ प्रणाली को 15 जिलों से बढ़ाकर सभी 75 जिलों में स्थापित किया जाएगा। इसका उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना और संकट के समय प्रभावी राहत कार्यों को अंजाम देना है।

Civil Defence system in UP

(सांकेतिक फोटो)

इन्हें मिलेगी ट्रेनिंग

बयान के मुताबिक राज्य भर में ‘सिविल डिफेंस’ की व्यवस्था लागू होने से न सिर्फ स्थानीय स्तर पर सुरक्षा तंत्र मजबूत होगा, बल्कि बड़ी संख्या में युवाओं को प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। ‘सिविल डिफेंस’ के तहत स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, प्राथमिक चिकित्सा और राहत कार्यों का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जो संकटकाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राज्य सरकार ने इस दिशा में कार्ययोजना तैयार कर ली है।

End of Feed