Chitrakoot News: 12वीं की छात्रा का अपहरण कर मंदाकिनी पुल से फेंका, हालत गंभीर

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2023, 08:35 AM IST

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में दो स्कूटी सवार युवकों ने दिन दहाड़े एक युवती का अपहरण कर लिया गया। फिर उसे मंदाकिनी नदी में फेंक दिया।

Chitrakoot News: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सनसनीखेज वारदात सामने आई है। एक छात्रा को अगवाकर स्कूटी सवार युवकों ने मंदाकिनी पुल ने नीचे फेंक दिया। यह घटना तब घटी जब युवती शनिवार को कोचिंग सेंटर से घर लौट रही थी। युवती साइकिल से जा रही थी। तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उसकी साइकिल को धक्का दे दिया। युवती साइकिल से गिर पड़ी और उसे जबरदस्ती स्कूटी पर बैठा लिया। जब छात्रा ने बचाओ-बचाओ का शोर मचाया तब उन बदमाश युवकों ने उसे हाईवे पर मंदाकिनी नदी के पुल पर से नीचे फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने छात्रा को नदी किनारे गिरा देखकर पुलिस को फोन किया। पुलिस मौके पर पहुंची और उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन छात्रा की हालत बेहद नाजुक होने की वजह से उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

Throwing Girl student in Mandakini river, Chitrakoot News, Uttar Pradesh News

युवती को मंदाकिनी नदी में फेंका

छात्रा 12वीं क्लास में पढ़ती है। उसकी उम्र 17 साल है। वह जिला मुख्यालय के पास तरौंहा की रहने वाली है। हर रोज की तरह वह शनिवार की शाम को कोचिंग पढ़ने गई। फिर शाम को घर वापस लौट रही थी तभी उसके पास स्कूटी सवार दो युवक अपने मुंह को कपड़े ढक कर आए और उसे साइकिल से गिरा दिया और उसे अपनी स्कूटी पर बैठा लिया। तेज रफ्तार से स्कूटी चलाना शुरू कर दिया। इस दौरान एक युवक छात्रा का मुंह दबाए रखा। जब छात्रा के मुंह पर से हाथ हटा तो वह जोर से चिल्लाई। उसकी आवाज सुनकर कुछ लोग उसकी ओर दौड़ पड़े। तब बदमाश युवक डर गए तब मंदाकिनी के पास छात्रा को पुल से नीचे फेंक दिया।

End of Feed