Uttar Pradesh Ki Taaja Khabar (आज की उत्तर प्रदेश की ताजा न्यूज लाइव, आज के उत्तर प्रदेश समाचार) 01 सितंबर 2023 LIVE : सीएम योगी आज सीतापुर के दौरे पर रहेंगे। लोकसभा चुनाव में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) मेरठ में बड़ी रैली करने जा रही है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने 75 ट्रेनों के आने और जाने के समय में फेरबदल किया है। उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। वहीं, श्रीराम जन्मभूमि राममंदिर का निर्माण कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जारी हुई है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों-कस्बों की सभी छोटी-बड़ी खबरें आप एक साथ इस जगह पढ़ पाएंगे। दिनभर आप इस पेज पर बने रहे और अपने इलाके की लेटेस्ट अपडेट जानते रहें। इन्हीं खबरों के साथ ही इन्हीं राज्यों के प्रमुख समाचार इस प्रकार हैः
- सीएम योगी आज सीतापुर के दौरे पर रहेंगे। बता दें यहां 88 हजार ऋषियों की तपोभूमि नैमिषारण्य में हुंकार भरेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम योगी स्वच्छता अभियान की शुरुआत नैमिष से ही कर सकते है। वहीं, कार्यक्रम में मंदिर पूजन की भी व्यवस्था की गई है।
- लोकसभा चुनाव में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए आज रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (RPI) मेरठ में बड़ी रैली करने जा रही है। बताया जा रहा है कि यह पिछड़ा वर्ग के उत्थान का संदेश देने के लिए किया जा रहा है।
- उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने 75 ट्रेनों के आने और जाने के समय में फेरबदल किया है। बता दें अधिकतर ट्रेनों के समय में 10 मिनट का अंतराल रखा गया है।
- यूपी सरकार प्रदेश में दागी पीसीएस अप्सरों की सूची तैयार कर रहे है, जिनके खिलाफ कोर्ट में आपराधिक मुकदमे दर्ज है। बताया जा रहा है कि जिला के सभी अधिकारियों को पत्र लिखकर चार बिन्दुओं पर रिपोर्ट मांगी जा रही है।
- उमेश पाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि माफिया अशरफ के साले सद्दाम ने ही कथित तौर पर अधिवक्ता उमेश पाल की हत्या के सारे इंतजाम प्रयागराज में करवाए थे।
- श्रीराम जन्मभूमि राममंदिर का निर्माण कार्य को लेकर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर जारी हुई है। बताया जा रहा है कि भक्तजन 32 सीढ़िया चढ़ने के बाद रामलला के दर्शन कर सकेंगे।
- भदोही जिले में गणेश प्रतिमा विसर्जन और बारावफात के जुलूस में तेज़ आवाज़ से डीजे बजाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने और घंटों सड़क जाम करने के आरोप में शनिवार को 14 डीजे संचालकों के खिलाफ शहर कोतवाली में मामला दर्ज किया गया। बता दें ये जुलूस 28 सितंबर को निकाले गए थे।
- बिजनौर प्रधान डाकघर में पुलिस कांस्टेबल और सुरक्षाकर्मी के बीच हुए झगड़े में सुरक्षाकर्मी की बंदूक से ‘दुर्घटनावश’ गोली चल गई,जिससे वहां अफरा तफरी मच गई।
- उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में झाड़ियों से करीब 35 वर्षीय अज्ञात महिला का अधजला शव बरामद किया गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में दो युवकों द्वारा एक छात्रा का कथित तौर पर अपहरण करने के बाद उसे मंदाकिनी नदी पर बने पुल से नीचे फेंकने का मामला सामने आया है।
